फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना: दूसरे की बरात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद, पथराव और फायरिंग में आठ घायल

Mon, 22 Apr 2024 07:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में डीजे पर डांस करते समय दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद के बाद पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा थाना क्षेत्र के गलंद गांव से गई बारात में डीजे पर डांस करते समय दो युवकों में विवाद हो गया। गालंद से वापस आने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार शाम को गालंद निवासी ब्रह्मजीत सिंह के पुत्र अरूण की बरात गौतमबुद्ध नगर के गांव ततारपुर गई थी। चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर गालंद निवासी विशाल और राहुल के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे लोगों द्वारा समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था। सीओ ने बताया कि देर रात करीब एक बजे वापस गांव गालंद आने पर उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट, पथाराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान विजय, देवेंद्र, विशाल, विकास, अजय, शिवा, राहुल मारपीट एवं पथराव और केशव हाथ में गोली लगने से घायल हो गए, जिनका रामा अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

सीओ ने बताया कि पीडि़त विजय की तहरीर पर गालंद निवासी तुषार पुत्र मुकेश, मुकेश, टिंकू, नितिन, राहुल, अनुज, अमित उर्फ धोनी, आशीष, तुषार पुत्र श्रीपाल, शिवा, विकास, रोहित, उमेश, दीपक सोनू, अतुल, कपिल, आकाश एवं मनीष और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों में तनाब को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें