फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक व कार की भिड़ंत, दो छात्र घायल

Sat, 22 Feb 2025 09:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला मेरठ के गांव अजराड़ा निवासी कुनाल उपाध्याय व पुलकित जेएमएस कॉलेज में बीटेक के छात्र हैं। शनिवार दोपहर बाद दोनों बाइक पर सवार होकर कॉलेज से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि धनौरा कट के पास दोनों गलत दिशा से जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की शिकार हुई कार में सवार व्यक्ति ने ही घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कुनाल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद पुलकित अपने घर चला गया। सीओ ने बताया कि हादसे के संंबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें