फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में दो घंटे ज्यादा मिलेगा पानी

Thu, 14 Apr 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ पानी के संकट को देखते हुए नगर पालिका ने शहरवासियों को राहत देने की योजना बनाई हे। पालिका शहर में सुबह और शाम को एक-एक घंटे अतिरिक्त पानी की आपूर्ति कराएगी। साथ ही पानी में क्लोरीन की मात्रा भी बढ़ा दी गई है, ताकि लोगों का साफ मिल सके।
विज्ञापन


पाइप लाइन खराब होने पर टैंकरों से पानी की सप्लाई कराने की भी योजना है। शहर में सर्दी के मौसम में सुबह छह से 11 बजे और शाम को पांच से 11 बजे तक पानी की सप्लाई होती थी। अब गर्मी में सुबह पांच से 11 बजे और शाम को चार बजे से रात 11 बजे तक शहरवासियों को पानी देना शुरू कर दिया गया है।

उधर, शहर में 1150 हैंडपंप विभिन्न मोहल्लों में लगे हुए हैं। जिनमें से 30 हैंडपंप रीबोर होने हैं। जलनिगम की ओर से इन्हें जल्द रीबोर कराया जाएगा। नगर पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियंता अनवर ख्वाजा ने बताया कि गर्मी में शहरवासियों को पेयजल किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके लिए सभी तैयारी की जा रही है। 48 घंटे में खराब हैंडपंप को सही करा दिए जाने की व्यवस्था कर ली गई है। इस समय करीब 1120 हैंडपंप चालू हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी में .2 मिली ग्राम पर लीटर के हिसाब से क्लोरीन मिलाई जाती है।

लेकिन गर्मी को देखते हुए इसी बढ़ाकर .4 से .6 मिली ग्राम प्रति लीटर कर दिया गया है। पानी संकट होने पर छह टैंकरों की मदद से आपूर्ति कराई जाएगी।

नगर पालिका ने बिजली जाने के बाद भी शहरवासियों को बेहतर जलापूर्ति के लिए तीन जनरेटर खरीदे हैं। इसके पहले पालिका के पास 16 जनरेटर है। अब इनकी संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियंता अनवर ख्वाजा ने बताया कि पेयजल लाइन फटने की काफी शिकायत आती है। इसलिए छह टीमों का गठन किया गया है जो लाइन फटने पर तत्काल पाइप लाइन को सही करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें