फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तेज रफ्तार दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा फरार

Sun, 24 Aug 2025 10:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला

सार

गांव उपैड़ा निवासी दीपक शर्मा दिल्ली रोड स्थित सेंच्यूरी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार की दोपहर वह बाइक लेकर किसी काम से बाबूगढ़ छावनी गए थे। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराना हाईवे स्थित राजवंश फार्म हाउस के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार गांव उपैड़ा निवासी दीपक शर्मा(24 ) की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

गांव उपैड़ा निवासी दीपक शर्मा दिल्ली रोड स्थित सेंच्यूरी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार की दोपहर वह बाइक लेकर किसी काम से बाबूगढ़ छावनी गए थे। वापस लौटते समय पुराना हाईवे स्थित राजवंश फार्म हाउस के पास पहुंचने पर गलत दिशा से सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिनमें में से किसी ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक दीपक चार भाई बहनों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। उनकी मौत पर पिता चंद्रकिशोर शर्मा, मां सुनीता शर्मा, भाई प्रिंस, बहन निक्की व प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल था।

 सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें