फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑटो पलटने से दो युवतियां घायल, चालक पर मुकदमा

Sun, 28 Sep 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के हिंडालपुर गांव निवासी दो युवतियों के ऑटो पलटने से घायल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवतियों ने चालक पर अभद्रता और अश्लील गाने बजाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना 23 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। दो युवतियां सरस्वती कोचिंग सेंटर से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार में ऑटो चलाने लगा और अश्लील गाने बजाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। युवतियों ने विरोध किया तो चालक ने और खतरनाक ढंग से ऑटो चलाना शुरू कर दिया।

धौलाना कट के पास ट्रक से टक्कर लगते-लगते बची। इसके बाद छिजारसी टोल प्लाजा के पास ऑटो पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज कराया गया है और चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें