फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान पर छापा मारकर लाखों के पटाखे पकड़े

Sun, 28 Sep 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने कुचेसर रोड चौपला स्थित मकान पर छापा मारकर लाखों रुपये के पटाखे पकड़े हैं। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने कुचेसर रोड चौपला स्थित मकान पर छापा मारा। यहां जांच करने पर पटाखों का स्टाॅक रखा मिला। पुलिस इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बता रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर बेचने के लिए आरोपी ने यह पटाखे खरीदे थे। यह आरोपी वर्ष 2023 में भी अवैध पटाखों के साथ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें