फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों की एक साथ जली चिता: एक स्कूटी पर जा रहे थे चार दोस्त, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, दो गंभीर

Sat, 02 May 2026 10:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद मंडी के पास शुक्रवार देर रात हादसा हुआ। इसमें हापुड़ के होशदारपुर गढ़ी निवासी आर्यन और राहुल की मौत हो गई। दो अन्य दोस्त गंभीर घायल हुए।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होश्दारपुर गढ़ी निवासी दो दोस्तों की शुक्रवार की देर रात गाजियाबाद के साहिबाबाद मंडी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि गांव निवासी एक युवक व गाजियाबाद निवासी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार की शाम करीब छह बजे दोनों दोस्तों का गांव स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव होश्दारपुर गढ़ी निवासी आर्यन (18) अपने गांव के ही दोस्त राहुल (20), भारत (18) व गाजियाबाद निवासी एक अन्य दोस्त के साथ एक ही स्कूटी सवार होकर शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गाजियाबाद के साहिबाबाद में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। साहिबाबाद मंडी के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें आर्यन, राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि भारत व गाजियाबाद निवासी अन्य एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक दोस्तों के परिजनों को सूचना दी। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शाम करीब छह बजे दोनों को गांव स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें