फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी; सदमे में परिजन

Mon, 27 Apr 2026 03:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट

सार

युवक के डूबने के बाद उसके परिजन बेहोशी की हालत में हैं और अभी तक कोई भी अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। 
विज्ञापन
युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ स्नान करने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज जलधारा की चपेट में आकर लापता हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन घबराहट और सदमे में आ गए। बताया गया है कि युवक के डूबने के बाद उसके परिजन बेहोशी की हालत में हैं और अभी तक कोई भी अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। 

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। गंगा में जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक धारा के साथ बह गया है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और परिजनों के होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें