फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुकान से लौट रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कोठी गेट में दुकान से सामान बेचकर घर लौट रहे दो दोस्तों को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल एक युवक का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में कोठी गेट निवासी कर्ण ने बताया कि आठ नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने चाचा के बेटे अनिकेत के साथ दुकान से सामान बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसके दोस्त लक्की के परिचित कुणाल, नोटी और तुषार मिल गए। आरोप है कि तीनों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने चाकू निकाल लिए और हमला कर दिया।
इस दौरान कर्ण के सिर पर चाकू से वार किया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। अनिकेत के सिर में भी दो चाकू लगे। हमले में अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने कर्ण की तहरीर पर कुणाल, नोटी और तुषार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें