फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धूप निकलने से राहत, दो डिग्री बढ़ा तापमान

Thu, 05 Feb 2026 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने से लोगों को कोहरे से राहत मिली। सुबह से ही धूप निकलने से सर्दी का असर कम रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ गया। हालांकि, दिन में तेज हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बारिश, कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री बढ़त के साथ 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशान किया। शाम ढलने के बाद सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि विक्षोभ में परिवर्तन के चलते अगले सप्ताह फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान है। सोमवार को आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें