पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खैरपुर खैराबाद गांव के कच्चे रास्ते पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक बाल अपचारी समेत दो लोगों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दोनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम डूहरी निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जबकि दूसरा बाल अपचारी है। तलाशी में 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।