फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक व कार की टक्कर में दो भाई घायल

Mon, 05 Aug 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव बनखंड़ा स्थित ईंट भट्ठे के पास बाइक व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गश्त कर रही पुलिस ने पीछा कर कार पकड़ लिया। जबकि कार चालक पुलिस को चकमा देकर यहां से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली निवासी राकेश अपने भाई सतबीर के साथ सोमवार की दोपहर बाइक से कुचेसर रोड चौपला आ रहा था। गांव बनखंडा स्थित ईंट भट्ठे के पास उसकी बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चालक कार को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस ने चार किलोमीटर दूर पीछा कर कार को रुकवा लिया। इस दौरान कार चालक पुलिस को चकमा देकर यहां से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कार नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें