फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राजकुमार हत्याकांड में शामिल आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में मारपीट के बाद उपचार के दौरान अस्पताल में हुई राजकुमार(55) की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिता व अन्य एक पुत्र अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व उनकी टीम ने आरोपी अरविंद व अमित उर्फ अन्जे को कुचेसर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी अशोक नागर व रवि अभी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिशें दे रही है। जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीओ ने बताया कि नौ नवंबर की दोपहर लगभग सवा 12 बजे गांव निवासी राजकुमार अपने खेत पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनके भाई अशोक नागर व इनके पुत्र अरविंद, रवि व अमित उर्फ अन्जे ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी, हॉकी व तमंचे से उनके साथ जमकर मारपीट की थी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दस नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस संबंध में उनकी पुत्री मीनू ने आरोपी अशोक नागर, इनके पुत्र अरविंद, रवि व अमित उर्फ अन्जे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजकुमार की मौत होने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें