फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नेशनल हाईवे पर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 09 पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी निषाद की बेटी बबीता निषाद से पर्स लूटकर भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया पर्स, नकदी, जेवर और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 27 मई की शाम को बबीता निषाद ब्रजघाट में अपने रिश्तेदार की गोद भराई के कार्यक्रम से लौट रही थी। ब्रजघाट चेक पोस्ट से वे ऑटो में सवार होकर अपने घर मीरा रेती लौटने लगीं, जैसे ही वे टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और उन्होंने बबीता से पर्स लूट लिया था। जिसमें मंगलसूत्र, 51 सौ रुपये की नकदी, अन्य पीली धातू समेत मेकअप का सामान था।
सीओ ने बताया कि संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को पहचान लिया और चेकिंग के दौरान पलवाड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अरवाज और जैद निवासी पलवाड़ा का बताया, जिनसे लूटा गया सामान और 5100 रुपये की नकदी बरामद हुई। सीओ ने बताया कि आरोपियों द्वारा घटना में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है, जिसको सीज किया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहा से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें