पिलखुवा। नाबालिग को बहलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपियों ने नाबालिग को झांसा देकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से दोनों फरार थे।
वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बडौदा सरस्वती कट के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव दसविसा डासना निवासी आरिस और पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर दहपा निवासी फैजयाब के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है।