फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुलंदशहर रोड पर बोतलों में पेट्रोल भरकर बेच रहे दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड पर खुलेआम बोतलों में पेट्रोल बेच रहे दो आरोपी पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों दौड़कर पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि बुलंदशहर रोड स्थित एक दुकान पर पेट्रोल को बोतलों में भरकर करीब 110 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा था। इसके बाद दुकान पर छापा मारा गया। मौके पर पेट्रोल से भरी तीन बोतलें बरामद हुई हैं। पेट्रोल को मिलावट कर बेचने का भी मामला प्रकाश में आ रहा है।
विज्ञापन



सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, मामला कालाबाजारी का लग रहा है। पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें