फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी फाटक के पास बृहस्पतिवार की शाम महिला से नकदी व मोबाइल लूटने का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ मोबाइल, नकदी समेत आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला शिवलोक कॉलोनी निवासी रीना गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम दोयमी फाटक के पास टहल रही थीं। इस दौरान बाइक सवार तीन लुटेरों ने महिला को टक्कर मारकर मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित के पुत्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लूट का जल्द खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार व उनकी टीम को निर्देश दिए गए थे।

पुलिस टीम ने शातिर लुटेरे अजय पुत्र केहर सिंह व रितिक पुत्र हरपाल निवासी गांव मुरादपुर थाना देहात जिला हापुड़ को धनौरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से महिला से लूटा हुआ मोबाइल, नगदी व अवैध असलाह बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने कोतवाली नगर में एक मोबाइल लूटा था। मोबाइल बेचकर प्राप्त प्राप्त हुई नकदी में से दो हजार रुपये आरोपियों से बरामद हुए है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सीओ ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें