फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Wed, 08 Oct 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के शहीद पार्क पर बुधवार को कार और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आपस में मारपीट हुई तो लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह एक युवक परिवार के साथ बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह आंबेडकर पार्क पर पहुंचा तो उसकी बाइक की साइड वहां पर खड़ी कार से लग गई। इसी बात को लेकर कार और बाइक सवार युवकों के बीच नोकझोंक और गाली गलौज हो गई। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट होने लगी। इस दौरान युवक के साथ महिला और बच्चा रोने लगे। इस दौरान कुछ ही दूरी पर मौजूद होमगार्ड वहां पहुंचा, लेकिन हंगामा बढ़ने और मारपीट कर रहे लोगों के न सुनने पर वह चला गया। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने गांव अल्लाबख्शपुर निवासी शाहरुख और सोमीन निवासी नाजिम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें