फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे बिजली निगम! कटे विद्युत कनेक्शन पर भी चालू रखा मीटर

Wed, 14 Jun 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी एक बिजली उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन 15 सितंबर 2016 को 1167 रीडिंग बकाया होने के दौरान काट दिया गया था। लेकिन अब उपभोक्ता के मीटर में 15526 रीडिंग दर्शा दी गई हैं।
विज्ञापन


हजारों रुपये का बिल देख उपभोक्ता के होश उड़ गए हैं, पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। राजीव विहार निवासी संजय ने बताया कि 15 सिंतबर 2016 में बकायेदारी होने के कारण उसका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था।

उस दौरान उप खंड अधिकारी ने मीटर में 1167 रीडिंग दर्शायी थी। इससे पूर्व उसने फरवरी 2016 में बिल जमा किया था, तब 408 रुपये का बिल आया था। उसने बताया कि 6 मई 2017 को मकान के परिसर में लगा पुराना मीटर बदल दिया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान एई मीटर ने 15526 रीडिंग बैलेंस दिखाई हैं, जबकि एसडीओ की रिपोर्ट में 1167 रीडिंग थी, तब कनेक्शन काट दिया गया था, इसके बावजूद भी इतनी रीडिंग का बैलेंस दिखाना अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है।

कुल मिलाकर उपभोक्ता को अब 93540 रुपये की बकायेदारी का नोटिस भेजा गया है। इतनी भारी भरकम रकम का बिल देख उपभोक्ता के होश उड़ गए हैं, क्योंकि वह थ्री व्हीलर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

इस मामले में पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एई मीटर योगेश कुमार का कहना है कि मीटर में बैलेंस रीडिंग थी। जांच के दौरान इतनी रीडिंग मिली है, इसी के आधार पर बिल बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें