फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर सिंभावली में खड़े कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल, हेल्पर की मौत

Sat, 10 Oct 2026 09:51 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)

सार

सिंभावली में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर में ट्रक ने टक्कर मार दी। चावल से भरा ट्रक पलटने से हेल्पर साजिद (19) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक के हेल्पर को गंभीर चोटें आईं। उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार शनिवार 10 अक्तूबर को एक ट्रक प्रयागराज की ओर से आ रहा था। ट्रक में चावल के कट्टे भरे हुए थे। इसी दौरान सिंभावली थाना क्षेत्र में एक कैंटर का प्रेशर पाइप फटने के कारण वह गंगाएक्सप्रेस किनारे किनारे खड़ा था। कैंटर के पास बैरिकेडिंग भी की गई थी। बताया गया कि प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चावल से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के समय ट्रक में चालक मोहम्मद रयूब (30) पुत्र खलील अहमद और हेल्पर साजिद (19) पुत्र इकरार हुसैन निवासी देवीपुरा, बिलासपुर, जिला रामपुर सवार थे। 
विज्ञापन

दुर्घटना में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक छा गया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि कैंटर में पीछे से टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है, घायल का उपचार कराया जा रहा है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें