फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक में टक्कर के बाद कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड असोड़ा पर मंगलवार देर शाम मेरठ की तरफ से आ रही एक सेंट्रो कार में डीजे लदे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार में आग लग गई। कार सवारों के कूदने के बाद कार धूं धूं कर जल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवारों को मामूली चोट आई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम एक सेंट्रो कार मेरठ की ओर से हापुड़ आ रही थी। जैसे ही कार मेरठ रोड पर असोड़ा मोड़ के पास पहुंची, तभी डीजे लदे एक मिनी ट्रक ने अचानक किठौर की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। कार में सीएनजी लगी हुई थी, जिस कारण उसमें आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने कूदकर जान बचाई। हालांकि चारों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। लोगों ने मामले की सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मेरठ रोड पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। देहात थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। कार में आग लगने के बाद जाम लगा था, जिसे खुलवा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें