फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर सहालग में जाम से हांफा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचमी पर सहालग में जाम से हांफा शहर
विज्ञापन

हापुड़। वसंत पंचमी पर सहालग के चलते मंगलवार शाम को शहर में जाम लग गया। मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई। शहर के अंदर की गलियों में भी जाम की स्थिति रही। पुलिस को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। देर रात तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर पहला सहालग होने के कारण जिले के तमाम बैंक्वट हॉल बुक रहे। ऐसे में मंगलवार शाम को शहर में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। आलम यह रहा कि कुछ ही देर में शहर के मुख्य गढ़, मेरठ, दिल्ली और बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आने लगी। तहसील चौपला पर जाम में फंसकर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मी कड़ी मेहनत कर एक तरफ की लाइन चालू कराते, इतनी देर में ही दूसरी लाइन वाहनों से भर जाती। देर रात में यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

वहीं, शहर के अंदर की गलियों में भी स्थिति खराब रही।
यातायात निरीक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि सहालग के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। जाम से राहत दिलाने का पूरा प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें