फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड फ्लाईओवर के पास चलती कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसमें कार सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बाबूगढ़ छावनी के बछलौता रोड निवासी प्रेमपाल शर्मा के परिवार में एक वृद्ध की शनिवार को मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रेमपाल शर्मा अपने पिता जयप्रकाश, पड़ोसी अमरजीत, विनोद कुमार व अनिल के साथ कार में सवार होकर ब्रजघाट अंत्येष्टि के लिए गए थे। देर रात पांचों वहां से वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार हाईवे-9 पर कुचेसर रोड चौपला के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर एक अन्य कार से टकराती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में प्रेमपाल, जयप्रकाश व अमरजीत को मामूली चोटें आई। हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। देर रात क्रेन मंगवाकर कार को हटवाया गया। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कार सवारों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत थाने में नहीं की गई है। तहरीर आती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें