कसेरठ बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन मासिक मिलन का मासिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पंकज जैन ने किया।
उन्होंने कहा कि मासिक मिलन का मुख्य उद्देश्य समाज की एकजुटता है। सभी को समारोह में भाग लेकर जैन एकता का परिचय देना चाहिए। नरेंद्र जैन ने कहा कि समाज के लोग 7 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर केसरिया रंग के कपड़े पहनकर जैन एकता का परिचय दें।
महामंत्री सुशील जैन कहा कि महावीर जयंती के अवसर पर दो वर्गों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन दयाल जैन ने की। इस मौके पर रेणुका जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन, सुरेश जैन, दर्शन दयाल जैन, विवेक जैन, पुलकित जैन, अंकुर जैन, तुषार जैन, निशा जैन आदि मौजूद रहे।