फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में गोवंश की खाल मिलने से पलवाड़ा में तनाव

Tue, 16 May 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवंश की खाल मिलने से पलवाड़ा में तनाव व्याप्त हो गया है, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाल को गड्ढे में दबवा दिया। वहीं हिंदुवादी संगठनों ने हकीकत सामने लाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के जंगल से होकर निकल रहे रजवाहे में मंगलवार की शाम को गोवंश की एक खाल बहकर जा रही थी। रजवाहे में नहा रहे लोगों ने नजर पड़ते ही उसे बाहर निकाल लिया।

गोवंश की खाल मिलने की खबर कुछ ही देर में हर तरफ फैल गई। जिसके चलते गोकसी की अफवाह फैलने से पलवाड़ा समेत आसपास के गांवों में तनाव व्याप्त हो गया। भाजपा समेत सहयोगी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


जो मामले की सारी हकीकत अविलंब सामने लाकर किसी भी रूप में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

इसी दौरान सूचना मिलते ही सीओ सतीश चंद्र पांडेय और एसओ विनय कुमार मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों के सहयोग से गड्ढा खुदवाकर गोवंश की खाल को उसमें दबवा दिया।

एसओ विनय कुमार आजाद का कहना है कि खाल रजवाहे में पीछे से बहकर आ रही थी, जो संभवत किसी ऐसे गोवंश की है जिसकी मौत होने के बाद उसके शव को रजवाहे में बहा दिया गया होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें