फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

Sun, 04 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाबूगढ़ क्षेत्र के मतनौरा गांव में आयोजित एक दिवसीय दंगल में 51 सौ की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा अन्य कुश्तियों में रोमांचक तरीके से विजेताओं ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेदपाल गुर्जर ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारा जमीनी खेल है और ऐसे खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। पिछले कुछ वर्षों में इस खेल को काफी प्रोत्साहन मिला है, जो अच्छे संकेत हैं।

51 सौ की पहली कुश्ती प्रमोद जौली व बबलू सलावा के बीच बराबर पर छूटी। इसके बाद 31 सौ रुपये की कुश्ती में बबलू सलावा ने धीरखेड़ा के अनुज को हरा दिया। 21 सौ रुपये की कुश्ती में फरीदपुर के अतुल ने दनकौर के अजय को पटखनी देकर जीत दर्ज की। 11 सौ रुपये की कुश्ती में कोटा के हेमराज ने दनकौर के सौरभ को चित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा भी कई कुश्तियों का आयोजन किया गया। कुश्ती देखने के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। आयोजक अनुज प्रधान ने बताया कि अगली कुश्ती प्रतियोगिता आठ जनवरी को लोधीपुर गांव में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर कर्मवीर पहलवान, योगेंद्र पहलवान, अंकित प्रधान, मांगे, अमित, निखिल मावी, चुन्नू, मनोज त्यागी, राहुल, ओमकार, उर्मित गोयल, दीपू सिरोही, शेट्टी व बिल्लू उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें