फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी

Sun, 04 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की लाल झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के चलते रविवार को भी ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी रहा। संगम एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट से पहुंचीं। इससे यात्रियों को मुसीबतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


रविवार को कानपुर से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे देर से आई। इसके अलावा इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े पांच घंटे की लेट पहुंची।

रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे लेट हुई। इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस पांच घंटे, आलाहजरत भुज एक्सप्रेस लगभग साढ़े छह घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से आई। फैजाबाद एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे व मसूरी एक्सप्रेस बीस मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार कोहरे के चलते आगामी दिनों में हालात अधिक बिगड़ सकते हैं। ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते कई ट्रेनें देर से हापुड़ पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें