हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर योजना में नई चौकी बनकर तैयार हो गई है। हालांकि अभी तक इसका श्रीगणेश नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि दो सप्ताह के भीतर इसे शुरू करा दिया जाएगा।
जिले की कोतवाली सर्किल में अभी तक सात चौकी हैं। इसमें सबसे बड़ी दिल्ली रोड की एसएसवी चौकी है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने दिल्ली रोड बाइपास के पास बन रही ट्रांसपोर्ट नगर योजना में एक पुलिस चौकी बनाकर पुलिस महकमे को दी है।
इस चौकी के बनने से जहां एसएसवी चौकी का क्षेत्र कम होगा, वहीं इस क्षेत्र में होने वाली अपराधिक वारदातों में भी कमी आएगी।
सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर चौकी का दो सप्ताह के भीतर श्रीगणेश कर दिया जाएगा। इस चौकी से दिल्ली रोड पर श्रीबाला जी मंदिर से पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बार्डर तक का क्षेत्र शामिल किया जाएगा।