फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों की आपूर्ति गुल

Sat, 14 Jan 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुचेसर रोड चौपला पर लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार को ओवरलोडिंग के चलते फिर फाल्ट हो गया। लीड फुंकने से ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। इससे रेलवे रोड के सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक सप्लाई बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी नेत्रपाल सिंह, बब्लू, जतिन व संजीव ने बताया कि चौक पर रखा ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है। इसके चलते अक्सर इसमें फाल्ट हो जाता है। बीते करीब एक महीने में ट्रांसफार्मर तीन बार फुंक चुका है।

शनिवार को फिर से लीड में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगीं। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े सैकड़ों घरों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे निगम कर्मियों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की बात कही।
विज्ञापन


देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने के कारण लोगों को बिजली और पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। मौसम में नमी होने के कारण ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ है। ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु करवा दी जाएगी। प्रवीण कुमार, एसडीओ

प्रीत विहार बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर की वीसीबी में फाल्ट होने से आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली छह घंटे तक गुल रही। ऐसे में लोगों को पानी किल्लत व जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी हुई।

प्रीत विहार बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर से अच्छैजा, सबली, चमरी सहित आधा दर्जन मोहल्लों में आपूर्ति होती है। शनिवार तड़के करीब 4 बजे इस फीडर की वीसीबी में फाल्ट हो गया। इससे इन मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली नहीं होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

लोग निगम कर्मियों से संपर्क कर आपूर्ति बहाल होने के संबंध में पूछते रहे। करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ यशेंद्र सिंह ने बताया कि वीसीबी में फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप हुई थी। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करवा दी गई है।

जर्जर तार बदलने के कारण ब्रजघाट सहित कई गांवों में चौथे दिन भी बिजली गुल रही। इससे लोगों को बिजली के साथ ही पानी और चारे की समस्या भी झेलनी पड़ी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रविवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

ब्रजघाट, बलवापुर, भोगावुपर, आलमगीरपुर, बागड़पुर, नैनापुर, गांवड़ी, सिकंदरपुर सहित करीब एक दर्जन गांवों में बिजली के जर्जर तार बदलने का काम चल रहा है। इसके चलते इन गांवों में सप्लाई रोकी गई है। बिजली न होने के कारण लोगों को पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है।

साथ ही मशीन न चलने से किसान चारा काटने के लिए भी इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्रामीण सुनील राणा, सतबीर सिंह, मुकेश देवी, वीरपाल, जयवीर ने बताया कि बिजली सप्लाई न आने से भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


एसडीओ जीपी शर्मा ने बताया कि जर्जर तार बदलने का काम चलने से सप्लाई प्रभावित है। जिसे शनिवार की दोपहर को पूरी तरह सुचारू कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें