फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्टेशन पर घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें बुधवार को घंटों की देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक देरी हावड़ा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में हुई। यह ट्रेन निर्धारित समय से नौ घंटे 20 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली एक्सप्रेस आठ घंटे 25 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन

ट्रेनों की देरी के कारण नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और जरूरी काम से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने के बाद भी यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा जिन यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे सात मिनट की देरी से हापुड़ पहुंची। वहीं, बापूधाम मोतीहारी से आनंद विहार जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 53 मिनट और दिल्ली-बरेली पैसेंजर दो घंटे 19 मिनट देरी से आई। मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू भी निर्धारित समय से दो घंटे 15 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा मसूरी एक्सप्रेस एक घंटा छह मिनट, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट और डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट की देरी से पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक रामकेश मीना ने बताया कि रात्रि में धुंध के कारण कुछ ट्रेनें पीछे के स्टेशनों से ही देरी से चली थीं। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें