फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: ब्रजघाट गंगा घाट पर बेंच पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जेब से नहीं मिला पहचान संबंधी कोई दस्तावेज

Wed, 25 Nov 2026 09:45 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अगले दिन बुधवार शाम ब्रजघाट गंगा घाट किनारे रखी एक बेंच पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। काफी देर तक व्यक्ति के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों से जानकारी जुटाई। व्यक्ति के कपड़ों और सामान की तलाशी लेने पर जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। इसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, वहीं बीमारी के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें