फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आधा घंटे तक यार्ड में खड़ी रही अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस

Mon, 01 Jul 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-मुरादाबाद रेलखंड के बीच ट्रेनों का यातायात बढ़ने से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनों का संचालन कराने के लिए बीच-बीच में ट्रेनों को रोककर संचालन कराया जा रहा है। सोमवार को अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आधा घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिससे गर्मी में रेलयात्रियों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


रुड़की-देवबंद रेल लाइन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है तो कई ट्रेनों का संचालन बदले रेलमार्ग से किया जा रहा है। हापुड़ रेलखंड में 18 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे रेलवे लाइन पर रेल यातायात बढ़ गया है। वहीं अन्य स्थानों पर भी ट्रैक सुधार का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को कासगंज से अजमेर जाने वाली नॉन स्टॉप अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को आधा घंटे से अधिक समय तक रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। अन्य ट्रेनों के लिए संचालन के लिए ट्रेन के रुक जाने से रेलयात्रियों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। ऐसे में ट्रेन यात्री रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन के चलने का इंतजार करते रहे। आधा घंटे बाद ट्रेन के संचालन के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेल यातायात बढ़ने से ट्रेनों का संचालन सही ढंग से करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस कारण कुछ ट्रेनों को बीच में रोकर दूसरी ट्रेनों को निकाला जा रहा है। जल्द ही रेलवे लाइनों पर चल रहे कार्य पूरा होने से रेलयात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें