फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौचंदी और कुंभ स्पेशल ट्रेन छह घंटे लेट

Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों का बिगड़ा संचालन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ कुंभ स्पेशल ट्रेनें भी रोजाना देरी से रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। शुक्रवार को नौचंदी और कुंभ स्पेशल ट्रेन छह घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई। वहीं अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी रेलयात्रियों को परेशान किया।
विज्ञापन


प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सद्भावना एक्सप्रेस छह घंटे, दिल्ली से कोटद्वार जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे 40 मिनट, सहरसा से अमृतसर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस चार 20 मिनट, बनारस से दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई।

एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी समय से नहीं हो पा रहा है। अमृतसर जंक्शन से फाफामऊ जंक्शन को जाने वाली (04662) कुंभ स्पेशल ट्रेन छह घंटे 50 मिनट, फाफामऊ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली (04015) कुंभ स्पेशल ट्रेन चार घंटे 30 मिनट, (04065) कुंभ स्पेशल ट्रेन चार घंटे, (04407) कुंभ स्पेशल ट्रेन चार घंटे देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


वहीं बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट, रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, नई दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।

कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य और ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिस कारण ट्रेनें पीछे से ही घंटों की देरी से चल रही हैं और गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें