फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौचंदी एक्सप्रेस और कुंभ स्पेशल ट्रेन लेट, यात्री परेशान

Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे लाइनों पर जगह जगह चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में सुधार नहीं हो पा रहा है, जिससे रेलयात्री बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को कुंभ से आने वाली ट्रेनों के साथ निरस्त होने के बाद बहाल हुई ट्रेनों का संचालन भी घंटों देरी से हुआ।
विज्ञापन

प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे 10 मिनट, फाफामऊ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे 20 मिनट देरी से चली। संचालन निरस्त होने के बाद पटरी पर लौटी बनारस से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे 25 मिनट देरी से आई।

वहीं सहारनपुर से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, टनकपुर से दिल्ली जा रही पूरनगिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ से चलकर मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा, सहरसा जंक्शन से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस आधा घंटा, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली से बरेली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के चलते ब्लॉक चल रहा है, जिस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में भिड़े सांड़, मची भगदड़

हापुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार को आवारा सांड़ आपस में भिड़ गए। करीब आधा घंटा तक तीन सांड़ों ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर तांडव मचाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग साड़ से बचने के लिए रास्तों में ही खड़े हो गए। रास्तों से हटने के बाद आवागमन शुरू हुआ, लेकिन सांड़ भिड़ते हुए सड़क पर आ गए, जिस कारण राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें