फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौचंदी एक्सप्रेस सुबह की जगह रात को रेलवे स्टेशन पहुंची

Wed, 19 Feb 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे लाइनों पर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन बिगड़ रहा है। ऐसे में रेल यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों के इंतजार में परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस सुबह की जगह रात्रि में रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं अन्य ट्रेनों ने भी रेल यात्रियों को घंटों तक इंतजार कराया।
विज्ञापन


प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह की जगह अपने निर्धारित समय से 15 घंटे देरी से चलकर रात्रि मे रेलवे स्टेशन आई। लखनऊ से चलकर मेरठ शहर को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन पांच दिन निरस्त होने के बाद पटरी पर लौटी और दो घंटे 20 मिनट देरी से चली। वहीं सहारनपुर से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ने यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार कराया।

इनके अलावा बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली से बरेली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा, कोटद्वार से चलकर दिल्ली जंक्शन से जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, देरी से आई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिस कारण ट्रेनें पीछे से ही घंटों की देरी से चल रही हैं और गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें