हापुड़। पिलखुवा-डासना के बीच रेलवे द्वारा ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम का कार्य करा रहा है। इसके कारण मेगा ब्लॉक लिया हुआ है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर में रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आती है, लेकिन बुधवार को ट्रेन पांच घंटे देरी से चलकर दोपहर में करीब 12 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आई। ऐसा ही हाल बरेली से चलकर नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का रहा। ट्रेन पांच घंटे 10 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। प्रतापगढ़ से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे 20 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
सूबेदारगंज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, दिल्ली जंक्शन से मुरादाबाद जंक्शन जा रही पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 10 मिनट, बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 10 मिनट, राधिकापुर से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस छह घंटे 20 मिनट, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे,बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।