फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौचंदी एक्सप्रेस रोजाना हो रही लेट, यात्री परेशान

Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम के कारण बिगड़ा ट्रेनों का संचालन सुधर नहीं पा रहा है। रोजाना ही ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशानी झेल रहे हैं। शनिवार को भी नौचंदी, अवध असम, राज्यरानी, इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनें घंटों देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

प्रयागराज से चलकर सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पिछले एक सप्ताह से लगातार घंटों देरी से आ रही है। शनिवार को भी यह ट्रेन चार घंटे 30 मिनट देरी से आई।

वहीं लालगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, लखनऊ जंक्शन से चलकर मेरठ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि मौसम में सुधार होने के बाद अनेक ट्रेनों का संचालन सुधरा है। कुछ ट्रेनें अभी भी पीछे से ही घंटों की देरी से चल रही हैं और गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें