फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोहरे के कारण थम गई ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 15 Jan 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे के कारण रेलयात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और ट्रेनों का संचालन भी धीमी गति से किया जा रहा है। जिसके कारण सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें घंटों देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्री ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। लेकिन बुधवार को कोहरे के कारण यह ट्रेन 12 घंटे 30 मिनट देरी से चलकर शाम के समय हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। मुंबई बाद्रा टर्मिनल से चलकर लालकुआं को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंट 30 मिनट देरी से आई।

प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे 20 मिनट, अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल दो घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, बरेली से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस दो घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बुुलंदशहर से तिलकब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 30 मिनट, राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, खुर्जा जंक्शन से मेरठ शहर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटा, दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ने करीब एक घंटा रेलयात्रियों का इंतजार कराया।

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि सर्दी में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन धीमी गति से किया जा रहा है। जिस कारण ट्रेनें पीछे से ही घंटों देरी से चल रही हैं और गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें