फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार कृषकों को मिला मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का लाभ

Wed, 15 Jan 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत बुधवार को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में प्राप्त आवेदनों का रेंडमाइजेशन प्रक्रिया द्वारा चयन किया गया, जिसमें चार किसानों को चयन हुआ। सीडीओ ने सभी को योजना को लेकर विस्तृत जानकारी भी दी।
विज्ञापन


सीडीओ हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का रेंडमाइजेशन प्रक्रिया द्वारा चयन किया गया, जिसमें उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, दुग्धशाला विकास अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और आवेदनकर्ता मौजूद रहे। सीवीओ डाॅ. ओपी मिश्रा ने बताया कि योजना में आवंटित लक्ष्य चार के सापेक्ष कुल सात ने आवेदन किए, इसमें चयनित लाभार्थियों के नाम हर्षवर्धन त्यागी, अमित पिलानिया, फरहीम और अनुराधा हैं। शेष लाभार्थियों को सॉफ्टेयर से प्राप्त प्रतीक्षा सूची के क्रम में रखा गया है। यदि चयनित लाभार्थियों द्वारा योजना को तय समय से पूर्ण नहीं किया जाता है तो फिर प्रतीक्षारत लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें