फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर पहुंची ट्रेन और बस हो गया निरीक्षण

Tue, 02 May 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने घोषित समय से करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे डीआरएम निरीक्षण के लिए खिड़की पर भी नहीं आए। कुछ देर ट्रेन रुकने के बाद वह मुरादाबाद की ओर निकल गए।
विज्ञापन


मंगलवार को डीआरएम प्रमोद कुमार को हापुड़ रेलवे स्टेशन का रेलवे स्टेशन की साफ सफाई का निरीक्षण करना था। इसे लेकर स्टेशन पर सुबह से ही तैयारियां की जा रही थीं।

शाम के समय आला हजरत एक्सप्रेस से निर्धारित समय से करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे डीआरएम विंडो पर भी नहीं आए। दिल्ली की ओर से आई ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची और करीब दस मिनट तक वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन


इस दौरान स्टेशन के अधिकारी प्लेट फार्म पर खड़े रहे, लेकिन डीआरएम न तो विंडो पर ही आए और न ही उन्होंने किसी से बात की। दस मिनट बाद ट्रेन मुरादाबाद की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


स्टेशन पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने बताया कि डीआरएम अपने कोच में सो रहे थे। इस संबंध में डीआरएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें