दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन चलेगी जल्द
हापुड़। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम को आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जाग गई है। मुरादाबाद मंडल के अफसरों ने दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन को चलाने के लिए जोनल मुख्यालय को जवाब भेजा है।
पिछले साल मार्च माह के अंत में लॉकडाउन लगने से ट्रेनों के पहिए थम गए थे। इससे हापुड़ और आसपास के जनपदों से मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम व नोएडा जाकर नौकरी पेशा करने वाले लोगों को भी खासी परेशानी हुई।
पिछले दिनों जोनल मुख्यालय की ओर से पैसेंजर ट्रेनों को लेकर मुरादाबाद मंडल की ओर से पैसेंजर ट्रेनों की रिपोर्ट मांगी गई थी। मंडल के अधिकारियों की ओर से जोनल मुख्यालय को जवाब भेज दिया गया। अब मुरादाबाद मंडल की ओर से दिल्ली-बरेली पैसेंजर को चलाया जाएगा। हापुड़ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आनंद पाल सिंह ने बताया कि जोनल मुख्यालय की ओर से दिल्ली-बरेली पैंसेजर ट्रेन को चलाने के लिए सुझाव मांगा गया था। मुरादाबाद मंडल की ओर से सकारात्मक जवाब भेज दिया गया है। जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। संवाद