फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यातायात पुलिस ने किया राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के पुत्र की कार का चालान

Fri, 20 Oct 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यातायात पुलिस ने प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग सशक्तिकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के पुत्र की स्कार्पियो के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी होने पर 2500 रुपये का चालान कर दिया। वहीं, शीशों से काली फिल्म भी उतरवाई गई।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर यातायात पुलिस मेरठ रोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करीब 12.30 बजे उन्हें एक स्कार्पियो आती हुई दिखाई दी, जिसके शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवा लिया। यातायात पुलिस नियम के तहत 2500 रुपये का चालान किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि वह गाड़ी मंत्री नरेंद्र कश्यप के पुत्र सिद्धार्थ कश्यप के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी में वह स्वयं भी मौजूद थे। हालांकि इस दौरान उनके द्वारा किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया और न ही मंत्री द्वारा इस मामले में किसी प्रकार का दखल दिया गया। अमित कुमार ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए पूरे जिले में अभियान तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें