फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा करेगा व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ

Tue, 17 May 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
व्यापारियों से रंगदारी, उन पर होने वाले हमले और लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए डीजीपी ने नई पहल शुरू की है। अब जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जो व्यापारियों की सुरक्षा और उन पर होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करेगा। जिले में भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों पर आए दिन जानलेवा हमले और लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। इन घटनाओं को रोकने में पुलिस अक्सर नाकाम साबित होती है। इससे व्यापारियों की नजर में पुलिस की छवि बिगड़ती जा रही है।

अब व्यापारियों के बीच पुलिस की छवि सुधारने के लिये डीजीपी ने अहम पहल शुरू की है। इसके तहत जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसमें व्यापारियों की समस्या, व्यापार में होने वाली दिक्कत, रंगदारी,
विज्ञापन


लूटपाट और व्यापारी को सुरक्षा मुहैय्या कराने जैसी कई बात पर पुलिस अधिकारी ध्यान देंगे। व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ में  सीओ नोडल अधिकारी रहेंगे। हापुड़ जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है। प्रभारी सीओ बाबूगढ़ एसपी दूबे को बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह का कहना है कि डीजीपी का पत्र मिला है। इसके बाद जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें