फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पर्यटन मंत्री ने गंगानगरी में किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गढ़ और ब्रजघाट में पर्यटन विभाग के तत्वाधान में कराए जा रहे विकास कार्यों का प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शिलान्यास किया। उन्होंने गंगानगरी में कराए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण काम कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


हरिद्वार के उत्तराखंड में शामिल होने के बाद से प्रदेश सरकार पौराणिक गंगानगरी के विकास की कवायद में जुटी है। जिसके तहत गढ़ नगर में पौराणिक नक्का कुआं मंदिर के अलावा ब्रजघाट में मल्टीलेवल पार्किंग, फव्वारा चौक का सुंदरीकरण, मल्टीकल्चर हब, समेकित पर्यटन सुविधाओं के सृजन, गंगा मंदिर का विकास कार्य व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
इन सभी कार्यों का शिलान्यास करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि शासन गढ़-ब्रजघाट को तीर्थ एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिसे लेकर विभिन्न कार्य कराए जा चुके हैं। गंगानगरी में श्मशानघाट का सुंदरीकरण व अन्य कार्य प्रगति पर हैं। क्षेत्र का विकास शासन की प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


- आरती में प्रतिभाग कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

जयवीर सिंह ने गंगा सभा आरती समिति के तत्वाधान में नित्य प्रति होने वाली संध्या आरती में भी प्रतिभाग किया। आरती में शामिल होकर उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गंगा की आरती का भव्य रूप देखकर वह अभिभूत हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, कपिल नागर, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश पहलवान, दिनेश गर्ग, विनय मिश्रा, देवी प्रसाद गौड़, दीपक गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें