फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पाने लगी गर्मी, बारिश ही देगी राहत

Mon, 20 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
तेज धूप में चुनरी से मुंह ढककर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। आग उगल रहे सूरज की किरणों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को न तो घर में चैन है न बाहर। लू के थपेड़ों के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। शरीर काे झुलसा देने वाली तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हैं।

पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और साप्ताहिक बंदी के कारण बाजारों और नगर के गली मोहल्लों में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


हर कोई यहीं दुआ कर रहा था कि किसी तरह जल्द बारिश हो जाए और गर्मी से निजात मिल सके। राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा. योगेश का कहना है कि भीषण गर्मी और लू में लोगों का शरीर आम दिनों की तरह कार्य नहीं कर पाता। इस कारण लोग कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाते है। ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतकर ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें