फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रूटों पर चलंेगी आज से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Tue, 10 Nov 2015 01:25 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर अगर आपको ट्रेन से घर जाना है और अभी तक रिजर्वेशन नहीं मिला है तो आपके लिए सीट पाने का एक मौका और है। रेलवे मंगलवार को कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों में यात्रियों को सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को नई दिल्ली-लखनऊ (04428) दिवाली स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इस ट्रेन में सभी कोच एसी श्रेणी के होंगे। मंगलवार और रविवार को दिल्ली से देहरादून के लिए स्पेशल ट्रेन (04053) रवाना होगी।

उसी दिन यह ट्रेन वापसी करेगी। मंगलवार को ही आनंद विहार से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन (04440) चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार और सोमवार को भी चलेगी। इससे पहले 9 नवंबर को आनंद विहार से पटना के लिए दिवाली स्पेशल ट्रेन (04438) रवाना की गई।
विज्ञापन


सोमवार को जबरदस्त भीड़
दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में सोमवार को भी लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ अलीगढ़, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जाने वालों की संख्या ज्यादा रही।

हालांकि शनिवार और रविवार को अधिकांश लोग घर पहुंच चुके थे। मंगलवार को भी ट्रेनों में भीड़ रहेगी। यह ट्रेन 16 नवंबर तक 8 ट्रिप लगाएंगी 04442 ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 10:55 बजे रवाना हुई।

मारीपत, दादरी, बोड़ाकी, अजायबपुर, दनकौर, वैर, चोेला, गांगरौल, खुर्जा, कमालपुर समेत बीच के सभी स्टेशनों पर रुकती हुई यह दोपहर 1:15 बजे अलीगढ़ पहुंची। दोपहर 1:25 बजे अलीगढ़ से चलकर यह 3:40 बजे गाजियाबाद पहुंची।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें