फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर भड़के माध्यमिक शिक्षक

Thu, 11 May 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


जल्द राहत नहीं मिलने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि वह शिक्षकों की संवैधानिक मांगों के निस्तारण की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है।

कोषाध्यक्ष गोविंद त्यागी ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में अंशकालिक शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए, पुरानी पेंशन योजना का फिर से बहाल किया जाए,
विज्ञापन


महिला शिक्षकों को शासनादेशों के अनुरूप अनुमन्य अवकाश सुनिश्चित किया जाए, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्तियां सुनिश्चित करना, महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव अनुमन्य कराना सुनिश्चित कराने जैसी मांगें शामिल हैं।

इन मांगों के निस्तारण को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।

प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री ओमकार शर्मा, जतन पाल, कृष्ण पाल, जितेंद्र त्यागी, नरेंद्र नाथ वर्मा, अरूण गुप्ता, संदीप सिंहल, विष्णुदत्त शर्मा, राघवेंद्र प्रताप, राजेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण द्विवेदी, सुशीला रावत, सुषमा परमार्थ, सिल्पी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें