फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तिहरे हत्याकांड में परिवार को सुरक्षा और मुआवजा दिलाने की मांग

Mon, 21 Apr 2025 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाकियू टिकैत के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर फतेहपुर में तिहरे हत्याकांड में परिजनों को न्याय और मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि फतेहपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत असुरक्षा की भावना जगाता है। पीडि़त परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए, वादी और सभी गवाहों को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। मृतक परिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण में शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएं।

युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि मृतक किसान परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, परिवार के बच्चों को आजीवन मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए। आरोपियों के ऊपर गैंगस्टर, एनएसए की कार्रवाई की जाए, मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि दोषियों को जल्द सजा दी जा सके। प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में नीलम देवी, पूनम शर्मा, कल्पना देवी, महिपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह, फैजान खां, जितेंद्र सिंह, इंतजार खां, उमेश राणा, आजाद, नौशाद, ललित शर्मा, सौरभ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें