पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। वीडियो कब और कहां से वायरल हुआ है, इसकी भी जांच कराई जा रही है।