फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे तीन साल के बच्चे की मौत

Sun, 14 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गालंद गांव में तीन दिन पूर्व छत से गिरकर घायल हुए मासूस अस्पताल में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे का पैर खेलते समय छत पर फिसल गया और वह अहाते में आ गिरा।
विज्ञापन


बच्चे को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले कृष्ण तोमर का तीन वर्षीय बेटा कुनाल घर की छत पर खेल रहा था।

इसी दौरान अचानक वह खेलते हुए अहाते में गिर गया। गंभीर रूप से घायल कुनाल को परिजनों ने तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

यहां शनिवार दोपहर कुनाल ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। कुनाल के परिजनों का बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें